सूद अस्पताल में 9 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

Share

अहमदगढ़, 6 जून:
क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से अहमदगढ़ के प्रतिष्ठित सूद अस्पताल द्वारा 9 जून, सोमवार को एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है।

यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सूद अस्पताल परिसर में लगाया जाएगा। शिविर के दौरान चंडीगढ़ के सरकारी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल से जुड़े प्रसिद्ध मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. जसकरण सिंह, एमबीबीएस, डीएनबी मेडिसिन मरीजों की जांच करेंगे और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान करेंगे।

सूद अस्पताल के प्रमुख डॉ. राजीव सूद ने बताया कि आजकल मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, सांस संबंधी समस्याएं, संक्रमण और मौसमी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में समय पर स्वास्थ्य जांच करवाना बेहद जरूरी है।

डॉ. जसकरण सिंह ने कहा कि अक्सर लोग बीमारी के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसके कारण बाद में बीमारी गंभीर रूप धारण कर लेती है। नियमित स्वास्थ्य जांच स्वस्थ जीवन की कुंजी है।

अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें।