अहमदगढ़: नगर कौंसिल चुनाव के नतीजों के बाद वार्ड नंबर 12 में एक बार फिर विकास कृष्ण शर्मा विक्की ने जीत दर्ज कर पार्षद के रूप में जनता का विश्वास हासिल किया है। उनकी इस जीत के बाद वार्ड में समर्थकों और शहरवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
विकास कृष्ण शर्मा विक्की पहले भी नगर कौंसिल अहमदगढ़ में अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। पूर्व म्यूनिसिपल अध्यक्ष के रूप में उनके अनुभव और स्थानीय स्तर पर सक्रियता को देखते हुए वार्ड नंबर 12 के लोगों ने उन्हें एक बार फिर अपना प्रतिनिधि चुना है।
जीत के बाद विकास कृष्ण शर्मा विक्की ने वार्ड वासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, सहयोग और प्यार की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वार्ड में विकास कार्यों को आगे बढ़ाना, लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करवाना और शहर की बेहतरी के लिए लगातार काम करना उनकी पहली जिम्मेदारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 12 के लोगों ने उन्हें जो सम्मान और जिम्मेदारी दी है, उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। विक्की ने यह भी कहा कि आने वाले समय में अधूरे विकास कार्यों को पूरा करवाने और वार्ड की जरूरतों को नगर कौंसिल स्तर पर मजबूती से उठाने का प्रयास किया जाएगा।
उनकी जीत पर शहर की कई सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक और राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी। समर्थकों ने उम्मीद जताई कि विकास कृष्ण शर्मा विक्की के नेतृत्व में वार्ड नंबर 12 में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
मालवा प्राइम की ओर से विकास कृष्ण शर्मा विक्की को जीत की हार्दिक शुभकामनाएं।



