भक्ति का महाकुंभ: अहमदगढ़ से सालासर धाम के लिए निकली विशाल पैदल यात्रा

Share

मालवा प्राइम | धर्म-संस्कृति

अहमदगढ़, 19 फरवरी। जय श्री बालाजी के जयकारों के बीच आज अहमदगढ़ से सालासर धाम (राजस्थान) के लिए एक विशाल पैदल यात्रा रवाना हुई। श्री सालासर बालाजी सेवा मंडल (रजि.) के तत्वाधान में आयोजित इस तृतीय यात्रा की शुरुआत आज सुबह 4:30 बजे हनुमान मंदिर से हुई, जहां विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ 51 श्रद्धालुओं ने प्रस्थान किया।

यात्रा की शुरुआत में भाजपा के अमरगढ़ हलका इंचार्ज स. हीरा सिंह, मंडल प्रधान, राजन घई , प्रसिद्ध उद्योगपति राजा बदर्स तथा जगदीश गोयल परिवार और राजनीतिक हस्तियां विशेष रूप से उपस्थित रहे। सैकड़ों लोग श्रद्धालुओं को विदा करने के लिए जोगेड़ा-मेलरकोटला रोड तक पहुंचे।

इस मौके पर भाजपा नेता स. हीरा सिंह ने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज में भाईचारे और शांति का संदेश भी लेकर चलती है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और धर्म से जोड़ने का काम करते हैं।

उद्योगपति राजा बदर्स ने श्रद्धालुओं की हिम्मत और अटूट आस्था की सराहना की और कहा कि 11 दिनों की यह कठिन पैदल यात्रा बाबा सालासर के चरणों में शीश नवाने की सच्ची भावना को दर्शाती है।

मंडल के पदाधिकारियों के अनुसार यह यात्रा प्रतिदिन लगभग 30 किलोमीटर का सफर तय करेगी। रास्ते में यात्रियों के ठहरने और भोजन की पूरी व्यवस्था की गई है। 11 दिनों के सफर के बाद यह जत्था 1 मार्च को सालासर धाम पहुंचेगा, जहां विधि-विधान के साथ दरबार में ध्वजा अर्पित की जाएगी।

इस अवसर पर जय गोपाल गोयल, जगदीश चंद्र गोयल, आनंद मित्तल, पवन पुप्पा, राकेश जोशी, दीपक गोयल, नारायण दास, अंकुश गोयल, रमेश चंद, विपिन तायल, अनिल गोयल पक्खोबाल वाले, दीपक गोयल, कमलेश गोयल, महेंद्र पाल, भूपेश कुमार, गुरचरण बग्गा, दीपक रामानंद, विजय गोयल, रोहित गर्ग, सुरेंद्र गोयल, विकास गोयल मुन्ना, महावीर गोयल, विजय शर्मा, चंद्रशेखर गुप्ता, कीमत राय गोयल, परवीन जैन, नरेश कुमार, दीपक गोयल, डॉ. राहुल शर्मा, पवन अग्रवाल, हर्ष कुमार, हरजिंदर कुमार गोयल सहित युवा मंडल के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।