ए.एस.आई. जसपाल सिंह बने पुलिस चौकी छपार के इंचार्ज

Share

अहमदगढ़,: पुलिस चौकी छपार को नया इंचार्ज मिल गया है। ए.एस.आई. जसपाल सिंह ने विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया है।

चार्ज संभालने के बाद ए.एस.आई. जसपाल सिंह ने स्टाफ के साथ बैठक कर क्षेत्र में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इलाके में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा तथा आम जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर तुरंत समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रखा जा सके।

इस अवसर पर अमनप्रीत सिंह चीफ मुंशी, सुमित सिंह, मनिंदरजीत सिंह और सोनू मलेठा विशेष रूप से उपस्थित रहे।