...

जंडाली कलां की बेटी रूबी सहोता के कनाडा में चौथी बार सांसद बनकर रचा इतिहास अहमदगढ़ व् जंडाली निवासियों ने मनाया जश्न

कैप्शन :- रूबी सहोता के कनाडा में चौथी बार सांसद  बनने पर लड्डू बाँट कर जश्न मनाते लोग !

अहमदगढ़ 30 अप्रैल (राजपाल गर्ग/ राजन शर्मा )पंजाब की बेटी और जंडाली कलां के पूर्व सरपंच स. हरबंस सिंह की सुपुत्री रूबी सहोता के कनाडा में लगातार चौथी बार ब्रैम्पटन से सांसद  चुने जाने पर स्थानीय समाज में खुशी की लहर है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि की खुशी में आज स्थानीय समाज के प्रमुख लोगों ने लड्डू वितरण कर जश्न मनाया।

कनाडा के ब्रैम्पटन क्षेत्र से रूबी सहोता की चौथी बार सांसद के रूप में जीत पर स्थानीय लोगों और अहमदगढ़ के लोगों ने खुशी का प्रगटावा किया। रूबी सहोता ने कंजर्वेटिव पार्टी के अपने प्रतिदंदी अमरजीत सिंह झज  को हरा कर  कैनेडियन फेडरल चुनावों में यह ऐतिहासिक जीत हासिल की है।मौजूदा केनेडा सरकार  मंत्री  सेवा निभा रही रूबी सहोता को चौथी बार सांसद  चुने जाने पर  नगर कौंसिल अध्यक्ष विकास कृष्ण शर्मा , चेयरमैन मार्किट कमिटी कमलजीत  उभी ,दर्शन सिंह पंधेर , डॉ. परमजीत सिंह, गुरविंदर सिंह रटौल, बलदेव सिंह, सरपंच बलजीत सिंह, रिकू सिंह, गुरदीप सिंह बावा, सूरत सिंह बग्गा, पंच बलदेव सिंह, सरदार हरलाभ सिंह सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर, कुलवंत सिंह, अमरेंद्र सिंह बब्लू, सतीश कुमार ढंड, सुखराज सिंह, जरनैल सिंह लेल, भूपिंदर सिंह लेल, बाबा  गगन सिंह निर्मले, दीपक शर्मा दीपा,राकेश जोशी ,नवदीप शर्मा ( बिल्लू डेरी ) आदि ने खुशी का प्रगटावा किया।

गणमान्य व्यक्तियों ने कहा कि रूबी सहोता की यह जीत न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि समूचे पंजाब के लिए गर्व की बात है। उनकी लगातार चौथी जीत प्रवासी भारतीयों की राजनीतिक सफलता का प्रतीक है।

Author

Share this Article

M Prime Advertisement

Related articles

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.